सिमडेगा, अगस्त 19 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के बांकी सेवा मंडल स्कूल मैदान में एक दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का आयोजन 23 अगस्त को होगा। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग की टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजकों ने सभी इच्छुक टीमों से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है। समिति के सुलेमान डांग ने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 2500 रुपये प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। बालक वर्ग में ग्रुप ए में 2 जोड़ी और ग्रुप बी व सी में 3-3 जोड़ी टीमों को शामिल किया जाएगा। वहीं बालिका वर्ग में ग्रुप ए में 2 जोड़ी तथा ग्रुप बी में 3 जोड़ी टीमों की भागीदारी होगी।जानकारी के लिए अध्यक्ष सहाय डांग 9142894318, उपाध्यक्ष जेवियर डांग 9204464730 से संपर्क किया जा सकता है।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...