सिमडेगा, सितम्बर 13 -- Simdega News: जलडेगा। प्रखंड के दिव्य लुगुन के घर प्रांगण में प्रखंडस्तरीय ग्रामसभा मंच की बैठक प्रखंड अध्यक्ष जोसेफ लुगुन की अध्यक्षता में रविवार को हुई। बैठक में ग्राम सभाओं को प्रखंडस्तरीय ग्रामसभा मंच से जोड़कर संगठित रूप से कार्य करने तथा ग्राम सभा की आर्थिक मजबूती के लिए सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही इसके लिए गांव-गांव में जागरुकता अभियान चलाने तथा ग्राम सभा को प्रखंड एवं जिला स्तर के मंच से जोड़कर मजबूत संगठनात्मक व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...