Simdega News: होटल के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो चोरी,सीसीटीवी में कैद हुई घटना
सिमडेगा, सितम्बर 30 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। शहर के नीचे बाजार स्थित होटल वृंदावन के बाहर खड़ी एक स्कॉर्पियो कार को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई है। बताया गया कि वाहन किसी सरकारी योजना में कार्यरत कर्मियों का था। कर्मी स्कॉर्पियो को होटल के बाहर खड़ा कर आराम करने के लिए होटल के अंदर चला गया था। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर वाहन को चोरी कर लिया। चोरी की पूरी घटना होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और चोरी गए वाहन की तलाश की जा रही है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.