Simdega News: हॉकी के बाद अब केलाघाघ की लहरों पर कमाल दिखाएगा सिमडेगा: डीसी
सिमडेगा, अक्टूबर 28 -- केलाघाघ डैम में एडवेंचर कार्यक्रम Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। उपायुक्त कंचन सिंह ने कहा कि जब भी देश-दुनिया के किसी कोने में सिमडेगा का नाम गूंजता है, तो बरबस ही जुबां पर हॉकी की नर्सरी के रूप में आती है। लाल माटी की इस पावन धरती ने अपने पसीने और लगन से देश को ऐसे नायाब हीरे दिए हैं जिन्होंने हाथ में हॉकी स्टिक थामकर सात समंदर पार भारत का परचम लहराया है। सलीमा टेटे, असुंता लकड़ा, सुमराय टेटे और ब्यूटी डुंगडुंग जैसी बेटियों की फुर्ती देखकर दुनिया आज भी दांतों तले उंगली दबा लेती है। लेकिन क्या हमारे सिमडेगा का हुनर सिर्फ घास के मैदान तक ही सिमट कर रह जाना चाहिए। बिल्कुल नहीं। कुदरत ने सिमडेगा पर अपना खजाना दोनों हाथों से लुटाया है। घने सखुआ के जंगल, बादलों को छूती पहाड़ियां और कल-कल बहती नदियां हर पल एक नई कहानी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.