Simdega News: हेरिटेज सेंटर सह म्यूजियम की बढ़ाई जाएगी सुरक्षा
सिमडेगा, अगस्त 8 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। हेरिटेज सेंटर सह म्यूजियम के कार्यकारिणी समिति की बैठक शनिवार को एसडीओ सुमंत तिर्की की अध्यक्षता में हुई। जिसमें हेरिटेज सेंटर सह म्यूजियम की सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई। बैठक में म्यूजियम में पिछले दिनों हुई चोरी की घटना पर चर्चा की गई और भविष्य में इस तरह की घटना ना घटे इसको लेकर हेरिटेज सेंटर सह म्यूजियम की सुरक्षा बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हेरिटेज सेंटर सह म्यूजियम की सुरक्षा सुदृढ़ करने के लिए सीसीटीवी की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा एक होमगार्ड को प्रतिनियुक्त किया जाएगा। एसडीओ ने कहा कि हेरिटेज भवन सह म्यूजियम के संचालन करने वाली जेएसएलपीएस की तीन सदस्यों को हर वक्त म्यूजियम परिसर में मौजूद रहना होगा। इसके लिए उन्होंने निर्देश जारी कर दिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.