सिमडेगा, अक्टूबर 17 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। हेरिटेज भवन में एसडीओ सुमंत तिर्की की अध्यक्षता में हेरिटेज सेंटर सह म्यूजियम की कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। इसमें म्यूजियम और लाइब्रेरी के संचालन, आय बढ़ाने, सुरक्षा तथा रखरखाव पर चर्चा की गई। बैठक में म्यूजियम और लाइब्रेरी के आय-व्यय का ब्यौरा लिया गया। सीओ सह इम्तियाज अहमद ने हेरिटेज भवन में कैरियर काउंसलिंग सेंटर शुरू करने का प्रस्ताव रखा। इससे विद्यार्थियों और युवाओं को शिक्षा, रोजगार तथा करियर चयन के संबंध में मार्गदर्शन मिल सकेगा। सदस्यों ने लाइब्रेरी की उपयोगिता बढ़ाने और अधिक से अधिक युवाओं को इससे जोड़ने पर जोर दिया। म्यूजियम की सुरक्षा मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने का सुझाव दिया गया। वहीं लाइब्रेरी के नियमित रखरखाव के लिए नियुक्त बिंदेश्वर को मानदे...