सिमडेगा, सितम्बर 4 -- Simdega News: जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के जलडेगा पुर्वी क्षेत्र में हाथियों के आतंक से लोग परेशान भय का माहौल में जी रहे हैं। जंगल क्षेत्र के ग्रामीण रातजग्गा कर रहे हैं। जिससे उनके सेहत पर और कार्य क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ऐसी परिस्थित में क्षेत्र के लोगों ने विधायक बिक्सल कोनगाड़ी को बुला कर समस्य समाधान का पहल करने का गुहार लगाई। विधायक ने समस्या समाधान के लिए वन विभाग के पदधारियों को इस गंभीर समस्य के निदान के लिए पहल करने का निर्देश दिया। विधायक ने राहत के लिए प्रभावित क्षेत्र के गांवो को टॉर्च और पटाके बांटे और हाथियों से बचने और भगाने का टिप्स बताया। बताया गया कि जिला योजना से स्वीकृत ओड़गा चौक से रेल्वे स्टेशन पीसीसी पथ जो कई महीने पहले ही टेन्डर हो कर ठेकेदार को काम मिल गया है पर ठेकेदार के द्व...