Simdega News: हर्षोल्लास के साथ मना नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा उत्सव
सिमडेगा, अक्टूबर 15 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल परिसर में गुरुवार को नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा एलकेजी से नवम तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मौके पर नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर बडे छात्रों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर मां दुर्गे के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं पारंपरिक वेशभूषा धारण कर माता के जयकारे किए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और त्योहारों के महत्व से परिचित कराने के साथ-साथ उनमें नैतिक मूल्यों एवं आपसी सद्भाव की भावना विकसित करना था। यह भी पढ़ें- Ranchi News: आदर्श किड्स स्कूल में मनाया नवरात्रि उत्सव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.