सिमडेगा, अक्टूबर 24 -- Simdega News: बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड के रेंगारबहार में शुक्रवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा के जिला महामंत्री रवि गुप्ता ने फीता काटकर किया। मौके पर रवि गुप्ता ने क्षेत्रवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दुर्गा पूजा आस्था, शक्ति, भक्ति और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी लोगों से मिल-जुलकर पर्व मनाने तथा क्षेत्र में शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील की। यह भी पढ़ें- Sasaram News: सांस्कृतिक कार्यक्रम सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे व एकता को करता है मजबूत:...