सिमडेगा, अक्टूबर 1 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। बोलबा के पालेमुंडा कुम्हारटोली में जमीन विवाद को लेकर हुए हत्याकांड में फरार चल रही महिला अभियुक्त सुकरमुनी देवी को पुलिस ने सलडेगा टोंगरीटोली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गुरुवार को प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि 25 जुलाई को बोलबा के पालेमुंडा कुम्हारटोली में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान बड़े भाई बसंत महतो ने अपने बेटों के साथ मिलकर छोटे भाई भुनेश्वर महतो पर चाकू और तलवार से हमला कर दिया था। घटना में भुनेश्वर महतो की मौत हो गई थी। मृतक के पुत्र परशुराम महतो के लिखित आवेदन पर बोलबा थाना में कांड संख्या 17/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिय...