सिमडेगा, अक्टूबर 15 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। हॉकी की नर्सरी सिमडेगा में 16 अक्टूबर से स्व. पीटर बड़ा मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज होगा। अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम व एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों के साथ ओडिशा और छत्तीसगढ़ की टीमें भी हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट 20 अक्टूबर तक चलेगा। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मुख्य समन्वयक सह सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई। बैठक में खिलाड़ियों के आवास, भोजन, अतिथियों के स्वागत, चिकित्सा, पेयजल, बिजली, पार्किंग और मैदान की व्यवस्था की समीक्षा की गई। आयोजन समिति ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपीं। यह भी पढ़ें- Simdega News: खेल से म...