Simdega News: स्व शिबू सोरेन की पहली पुणयतिथि पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय
सिमडेगा, अगस्त 1 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना की अध्यक्षता में शनिवार को परिसदन भवन में बैठक हुई। बैठक में स्व गुरुजी शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के सफल आयोजन पर चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य निर्णय बैठक में जिले के पदाधिकारियों, प्रखंड अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 04 अगस्त को जिले के सभी प्रखंडों में स्व गुरुजी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि सभा एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही उनके संघर्ष, त्याग और झारखंड आंदोलन में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा, तैयारियों एवं विभिन्न जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी प्रखंडों के पदाधिकारियों को आवश्यक दायित्व सौंपे गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.