Simdega News: स्वास्थ्य उपकेंद्र के स्थान परिवर्तन का ग्रामीणों ने किया विरोध,
सिमडेगा, सितम्बर 5 -- Simdega News: केरसई, प्रतिनिधि। प्रखंड के टैंसर पश्चिमी पंचायत अंतर्गत टांगरटोली में प्रस्तावित स्वास्थ्य उपकेंद्र का स्थान परिवर्तन कर पथरीटोली ले जाने के प्रस्ताव के विरोध में ग्रामीणों ने आवाज उठाई है। ग्रामीणों ने इस संबंध में अपनी समस्या पूर्व सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा जिला महामंत्री रवि गुप्ता के समक्ष रखी। ग्रामीणों का कहना है कि टांगरटोली पंचायत क्षेत्र के बीच में स्थित है और इसके आसपास बड़ी आबादी निवास करती है। ऐसे में यहां प्रस्तावित स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण होने से बड़ी संख्या में ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्र को टांगरटोली से हटाकर पथरीटोली ले जाने से क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त करने में अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। ग्रामीणों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.