सिमडेगा, अगस्त 14 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र शहर के वातावरण में देशभक्ति की सुगंध घुलने लगी है। शहर से लेकर गांव तक सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण की भी तिथि निर्धा‍रित की गई है। स्वतंत्रता दिवस का मुख्‍य समारोह अलबर्ट एक्‍का स्‍टेडियम में होगा। यहां 09:05 मिनट में घ्वजारोहन होगा। मौके पर कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इधर शहर के बाजार में अलग-अलग आकार के तिरंगे लोगोँ को आकर्षित करने लगे है। तिरंगे, बैज, टोपी आदि की ब्रिकी जोरोँ पर है। बड़े आकार का तिरंगा 500 रुपए तक की कीमत में बिक रहा है। वहीं पट्टों की कीमत 50 रुपए है। गांधी टोपी 30 रुपए में मिल रही है। हालांकि इस बार बाजार में प्‍लास्टिक से बना तिरंगा ध्‍वज नहीं बिका। यह भी पढ़ें- Chapra News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर राजेंद्र...