Simdega News: स्वतंत्रता दिवस का परेड पूर्वाभ्यास प्रारम्भ
सिमडेगा, अगस्त 11 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरु हो गई। जिला प्रशासन की ओर से परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में परेड रिहर्सल शुरू किया गया। रिहर्सल में पुलिस के जवान, होमगार्ड जवान, एनसीसी के बच्चे एवं विद्यालय के बच्चे ने पूरे अनुशासन और उत्साह के साथ परेड अभ्यास में भाग लिया। अधिकारियों ने परेड रिहर्सल का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान परेड में शामिल टुकडियों ने निर्धारित कदमताल, अनुशासन और मार्च पास्ट का अभ्यास किया। उल्लेखनीय है कि परेड को आकर्षक और व्यवस्थित बनाने के उददेश्य से लगातार अभ्यास कराया जा रहा है। अधिकारियों की निगरानी में परेड की बारिकियों और आवश्यक दिशा निर्देश की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Faridabad News: 12 अगस्त को नूंह में निकलेगी तिरंगा साइकिल रै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.