सिमडेगा, जुलाई 2 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के शिवनगर के समीप गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बताया गया कि सिमडेगा से रांची की ओर जा रही एक ट्रेलर स्टीयरिंग फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरा। हादसे में ट्रेलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक और खलासी को मामूली चोटें आई। बताया गया कि ट्रेलर का स्टीयरिंग अचानक फ्री हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया। चालक ने वाहन को नियंत्रित करने की भरसक कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी दौरान ट्रेलर सड़क किनारे एक जामुन के पेड़ से टकराते हुए पुल के नीचे जा गिरा। हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेलर में फंसे चालक और खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला तथा इलाज ...