सिमडेगा, जुलाई 15 -- Simdega News: कुरडेग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कुरडेग सिमडेगा मुख्य सड़क में हेठमा के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़ी दो बाइकों को जोरदार टक्कर मारते हुए सड़क में पलट गई। घटना में बाईक के दो टुकड़े हो गए। वहीं स्कॉर्पियो में सवार ग्रामीण को हल्की चोट लगी है। घायल ग्रामण को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि स्कॉर्पियो वाहन चालक के वाहन पर से संतुलन खोने के कारण यह घटना घटी। इधर पुलिस घटना स्थल पहुंच घटना की जांच में जुट गई है। - यह भी पढ़ें- Adityapur News: स्कॉर्पियो के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...