सिमडेगा, अगस्त 14 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। कोलेबिरा में स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व स्कूली बच्चों के द्वारा भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। इस प्रभात फेरी में प्रखंड के विभिन्न विद्यालय के छात्राएं ने भाग लिया। प्रभात फेरी कोलेबिरा स्टेडियम से प्रारंभ होकर कोलेबिरा मुख्य पथ होते हुए थाना मोड तक गई और पुनः स्टेडियम आकर समाप्त हो गई। प्रभात फेरी में स्कूल है बच्चों के द्वारा देशभक्ति नारे लगाए गए। इस प्रभात फेरी में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, प्लस टू उच्च विद्यालय, सेंट जॉन इंग्लिश मीडियम, बुनियादी विद्यालय, उर्दू विद्यालय एवं जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचला अधिकारी अनूप कच्छप, जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेन ,प्रखंड प्रमुख दूतमी हेमरोम, कोलेबिरा मुखिया अंजना लक...