Simdega News: स्कूटी से 40 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, एक गिरफ्तार
सिमडेगा, अक्टूबर 13 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। सिमडेगा से बानो की ओर स्कूटी से प्रतिबंधित मांस ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब 40 किलो प्रतिबंधित मांस भी बरामद किया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपी बानो निवासी हिदायत कुरैशी है। एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि दो अक्तूबर को सूचना मिली थी कि स्कूटी से सिमडेगा से बानो की ओर प्रतिबंधित मांस ले जाया जा रहा है। सूचना पर सिमडेगा थाना की पुलिस टीम ने पीछा कर अरानी और सरईपानी के बीच स्कूटी को रोका। तलाशी के दौरान स्कूटी सवार बानो निवासी हिदायत कुरैशी के पास से करीब 40 किलो मांस बरामद हुआ। इस मामले में सिमडेगा थाना कांड संख्या 136/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.