सिमडेगा, अक्टूबर 11 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। सेवा संकल्प अभियान के तहत खूंटीटोली में स्वास्थ विभाग के द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों का बीपी, सुगर, हिमोग्लोबिन, मलेरिया, टीबी आदि की जांच की। साथ ही जांच के आधार पर विभिन्न रोगियों के बीच दवा का वितरण किया गया। साथ ही सभी को अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...