सिमडेगा, अगस्त 10 -- Simdega News: सेवा दिवस के अवसर पर विद्या वनस्थली शिक्षा समिति के तत्वावधान में जनता मार्ट, बीरू के सहयोग से रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व वेलनेस कोच डीके भारती ने किया। शिविर में 48 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गयी। इसमें सभी लोगों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं बॉडी स्कैनिंग की गयी। मौके पर वेलनेस कोच डीके भारती ने स्वस्थ जीवनशैली के लिए दैनिक दिनचर्या को व्यवस्थित रखने, संतुलित आहार लेने तथा नियमित रूप से सलाद का सेवन करने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए नियमित दिनचर्या और सही खान-पान को जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक महतो, कैलिस्टा, अनीता, वर्षा एवं निराला देवी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिविर में पहुंचे लोगों ...