सिमडेगा, जुलाई 7 -- Simdega News: सिमडेगा, हिटी। जिले के सीएचसी और पीएचसी में मरीजों को कई महंगे एवं जरूरी दवाएं नहीं मिल रही हैं। इसके कारण इलाज कराने आने वाले मरीजों को बाहर की मेडिकल दुकानों से दवा खरीदनी पड़ रही है। सबसे अधिक परेशानी गरीब और दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को हो रही है।

दवाओं की उपलब्धता जिले के विभिन्न सीएचसी और पीएचसी की पड़ताल में सामने आया कि सरकार द्वारा निर्धारित 119 आवश्यक दवाओं में से कई जरूरी दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। अस्पतालों में सामान्य बुखार, दर्द, संक्रमण, गैस्ट्रिक, ब्लड प्रेशर और अन्य बीमारियों की कुछ दवाएं तो मिल रही हैं। लेकिन कई महत्वपूर्ण दवाएं उपलब्ध नहीं है। ऐसे में मरीजों को बाहर से दवा खरीदना पड़ रहा है।

टीबी नियंत्रण कार्यक्रम इधर टीबी नियंत्रण कार्यक्रम के तहत संभावित मरीजों क...