सिमडेगा, अक्टूबर 9 -- ग्रामीणों ने श्रमदान से शुरू की सड़क मरम्मत Simdega News: केरसई, प्रतिनिधि। सरकारी पहल और जनप्रतिनिधियों के आश्वासन का इंतजार करते-करते थक चुके बाकीकोना और धंगरीनाचा के ग्रामीणों ने खुद सड़क की मरम्मत का बीड़ा उठाया है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रखंड के चापाबारी से बाकीकोना और धंगरीनाचा तक जाने वाली सड़क करीब पांच किमी जर्जर हो चुका है। इकसी मरम्मत के लिए ग्रामीण कुदाल और अन्य औजार लेकर उतर पड़े। इसके बाद महिला और पुरुषों ने मिलकर श्रमदान किया। ग्रामीण हर्षित कोरवा ने बताया कि सड़क वर्षों से खराब है। आवागमन में परेशानी होती है। सबसे अधिक दिक्कत मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में होती है। कई बार मरीजों को खटिया पर ढोकर ले जाना पड़ता है। धंगरीनाचा कोरवा आदिम जनजाति बहुल गांव है। राशन लाने से लेकर रोजमर्रा के कामों के लिए भी ...