Simdega News: सिमडेगा सदर अस्पताल में रोजाना पहुंच रहे हैं 400 से 450 मरीज
सिमडेगा, अगस्त 12 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। बारिश और उमस के बीच मौसम में लगातार बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। जिले में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। सर्दी, खांसी, बुखार, गले में खराश और बदन दर्द की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में लोग सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी क्लीनिकों का रुख कर रहे हैं। सदर अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों रोजाना करीब 400 से 450 मरीज पहुंच रहे हैं। सामान्य दिनों की तुलना में मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पताल में भीड़ भी बढ़ गई है। सदर अस्पताल में सुबह से ही पंजीयन काउंटर से लेकर ओपीडी तक मरीजों की कतार देखी जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार सबसे अधिक मरीज वायरल फीवर, सर्दी-खांसी, गले में खराश और शरीर में दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों में भी मौसमी बीमारी के मामले सामने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.