सिमडेगा, जुलाई 22 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में एसआईआर अभियान के तहत मतदाता प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य में लगातार तेजी आ रही है। 21 जुलाई की रात आठ बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 70-सिमडेगा विस क्षेत्र में डिजिटाइजेशन का कार्य 90.19 प्रतिशत, जबकि 71-कोलेबिरा विस क्षेत्र में 95.67 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

डिजिटाइजेशन का आंकड़ा दोनों विस क्षेत्रों को मिलाकर जिले के 4,58,642 मतदाताओं में से 4,25,271 मतदाताओं के प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है। अब तक जिले में कुल डिजिटाइजेशन का आंकड़ा करीब 92.73 प्रतिशत पहुंच गया है। बताया गया कि सिमडेगा विस क्षेत्र में कुल 2,46,883 मतदाता हैं। इनमें 21 जुलाई की रात आठ बजे तक 2,22,676 मतदाताओं के प्रपत्र डिजिटाइज किए जा चुके हैं।

प्रखंडवार आंकड़े प्रखंडवार आंकड़ों में पाकरटांड...