सिमडेगा, अक्टूबर 12 -- Simdega News: सिमडेगा में 16 से सजेगा हॉकी का महाकुंभ, अंतरराष्ट्रीय दिग्गजों को चुनौती देंगे स्थानीय सितारे 16 अक्तूबर को स्व. पीटर बाड़ा मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का होगा उद्घाटन, शामिल होंगे वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर 20 अक्तूबर को समापन में शामिल होंगे हॉकी इंडिया अध्यक्ष दिलीप तिर्की सिमडेगा, प्रतिनिधि।

टूर्नामेंट में दिग्गज खिलाड़ियों को चुनौती देंगे स्थानीय सितारे हॉकी की नर्सरी के रूप में विख्यात सिमडेगा में 16 से हॉकी का रोमांच सिर चढ़कर बोलेगा। स्थानीय विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा की पहल पर 20 अक्टूबर तक स्व. पीटर बाड़ा मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का भव्य आयोजन होगा। रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक भूषण बाड़ा ने इस प्रतियोगिता की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट का विधिवत उ...