सिमडेगा, अक्टूबर 27 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। त्योहारों और शादी-विवाह के मौसम में मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है। लेकिन सवाल है कि बाजार में बिकने वाली मिठाइयों, पनीर, मावा और घी के उत्पादन के लिए पर्याप्त दूध कहां से आता है। सिमडेगा में दूध की स्थानीय उपलब्धता पर्याप्त नहीं होने के कारण बाहर से हजारों लीटर पैकेट दूध मंगाया जाता है। जिले में घरों की रोजमर्रा की जरूरतों के साथ चाय दुकानों, होटलों और मिठाई दुकानों में भी दूध की खपत होती है। त्योहारों के दौरान मांग बढ़ने से दूध और दुग्ध उत्पादों की आपूर्ति का सवाल और अहम हो जाता है। मिठाई बनाने में दूध के अलावा मावा, पनीर और घी की भी बड़ी भूमिका होती है। इन उत्पादों की खपत और इनके उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले दूध की वास्तविक मात्रा का आकलन किए बिना आपूर्ति की स्थिति स्पष्ट नहीं हो...