सिमडेगा, सितम्बर 19 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। करमा पर्व को लेकर शहर के बाजार में रौनक बढ़ गई है। पर्व को लेकर कपड़ों और श्रृंगार सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ नजर आने लगी है। दुकानदारों के अनुसार इस बार युवतियों और बच्चों में नए डिजाइन कपड़ों को लेकर खास उत्साह है। हालांकि बाजार में लाल पाड़ वाली साड़ियों की मांग नहीं है। लेकिन महिलाओं और युवतियों के लिए आकर्षक डिजाइन वाली साड़ियां व सूट उपलब्ध हैं। दुकानदारों का कहना है कि जिले में पारंपरिक लुक वाले परिधान की माँग काफ़ी कम है। हालांकि बाजार में पारंपरिक कपड़ों में पुरुषों के लिए बंडी, ट्राइबल पगड़ी और गमछे की भी मांग बढ़ी है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: करमा पर्व को लेकर बाजार में पारंपरिक परिधानों का क्रेज बढ़ा बाजार में कई दुकानों पर अलग-अलग डिजाइन और रंगों में ये सा...