सिमडेगा, अक्टूबर 29 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। त्योहारों में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच करने वाली व्यवस्था की हकीकत भी सवालों के घेरे में है। सिमडेगा में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों में मिलावट की जांच के लिए स्थानीय स्तर पर खाद्य जांच प्रयोगशाला नहीं है। ऐसे में नमूनों की जांच के लिए रांची स्थित प्रयोगशाला पर निर्भर रहना पड़ता है। नमूनों की रिपोर्ट आने में करीब 14 दिन तक का समय लगने की बात सामने आई है। इससे मिलावट की आशंका वाले खाद्य पदार्थों की जांच और उसके आधार पर कार्रवाई की प्रक्रिया में समय लग सकता है। स्थानीय स्तर पर प्रयोगशाला नहीं होने के कारण जिले में खाद्य नमूनों की जांच के लिए जरूरी उपकरण, तकनीक और प्रशिक्षित प्रयोगशाला कर्मचारियों की उपलब्धता भी नहीं है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा ...