सिमडेगा, जुलाई 25 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सिमडेगा कॉलेज के पूर्व प्रधान सहायक ओडेल बाड़ा का 24 जुलाई की रात्रि रांची स्थित राज हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी मिलने पर शनिवार को कॉलेज परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। साथ ही कॉलेज परिवार की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. देवराज प्रसाद ने कहा कि स्व बाड़ा ने 7 अगस्त 1982 को सिमडेगा कॉलेज में लिपिक के पद पर अपना योगदान दिया था। बाद में उनकी प्रोन्नति प्रधान सहायक पद पर हुई। उन्होंने बताया कि स्व बाड़ा 31 मार्च 2017 को कॉलेज से सेवानिवृत्त हुए थे। साथ ही शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की गई।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...