Simdega News: सावन मेला के लिए की गई चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल
सिमडेगा, जुलाई 18 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नगर परिषद द्वारा सावन मेला को लेकर अपनाई गई कथित चयन प्रक्रिया सवालों के घेरे में आ गई है। मामले को लेकर शहर के कई लोगों ने नगर परिषद पर मनमाने तरीके से कार्य करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सावन मेला के लिए बिना व्यापक प्रचार-प्रसार और सार्वजनिक सूचना के ही प्रक्रिया पूरी कर ली गई। करीब 20 दिनों तक चलने वाले मेले के लिए महज तीन से साढ़े तीन लाख रुपये में बंदोबस्ती किए जाने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि नगर परिषद द्वारा इस प्रक्रिया में बंदोबस्ती के स्थान पर चयन प्रक्रिया शब्द का इस्तेमाल किया गया है। नगर परिषद की ओर से कथित तौर पर कहा जा रहा है कि सावन मेला के लिए सात लोगों ने आवेदन दिया था और उन्हीं सात आवेदकों के बीच चयन प्रक्रिया अपनाई गई। इस दावे के बाद शहरवासिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.