सिमडेगा, अगस्त 10 -- Simdega News: बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड के मालसाड़ा में सावन माह के दुसरे सोमवार के अवसर पर मालसाड़ा स्थित वनदुर्गा शिवालय में श्रद्धा और भक्ति का माहौल नजर आया। सोमवार की सुबह मालसाड़ा ग्रामवासी बाईलधोवा नदी पहुंचकर जल उठाकर विधिवत जल की पूजन पुरोहित परमेश्वर पंडित द्वारा कराया गया। और मुख्य पथ से होकर श्रद्धालु वनदुर्गा मंदिर परिसर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का विधि विधान से सुख समृद्धि की कामना की श्रद्धालुओं ने भगवान को शिव को जल बेलपत्र इस दौरान मंदिर परिसर में हर हर महादेव का बोल बम की जय घोष गुंज उठा। सावन के सोमवार के महत्व को देखते हुए शिवालय में विशेष पूजा अर्चन एवं जलाभिषेक का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय, शहर और कस्बे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से पर...