सिमडेगा, जुलाई 7 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोरोमिया ग्राम सभा ने पेसा नियमावली-2025 के तहत सालांगापोस हाट बाजार का प्रबंधन एवं संचालन ग्राम सभा को सौंपने की मांग को लेकर बीडीओ नूतन मिंज को आवेदन सौंपा।

आवेदन की वजह आवेदन में कहा गया है कि वर्तमान में बाजार ग्राम सभा के नियंत्रण में नहीं होने के कारण कई अनियमितताएं हो रही हैं। बाजार परिसर में अवैध रूप से शराब एवं अन्य मादक पदार्थों की बिक्री से सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। ग्राम सभा ने आश्वासन दिया कि बाजार का संचालन मिलने पर अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जाएगी तथा स्थानीय किसानों, महिला स्वयं सहायता समूहों और छोटे व्यापारियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

प्रशासन की प्रतिक्रिया मौके पर भारत आदिवासी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पेसा राज्य स्तरीय प्रशिक्षक सदस्य अमृत चिर...