सिमडेगा, जुलाई 15 -- Simdega News: सिमडेगा। सिमडेगा में भगवान जगन्नाथ का रथयात्रा काफी ऐतिहासिक है। यहां के रथयात्रा का इतिहास 13 वीं सदी से जुडा है। ऐतिहासिक रथयात्रा की तैयारियां लगभग पुरी कर ली गयी है। गुरुवार को भगवान जगन्नाथ का सुसज्जीत रथ पुरे धुमधाम से निकल कर मौसीबाडी तक जायेगा। यह भी पढ़ें- Simdega News: रथयात्रा को लेकर पुलिस मुस्तैद,इतिहास सिमडेगा में रथयात्रा का इतिहास 13 वीं सदी से जुडा है। 13 वीं सदी में उडिसा राज्य स्थित पुरी के तत्कालिन राजा गजपति महराज के वंशज हठमबर सिंह देव सिमडेगा स्थित बिरूगढ के राजा हुआ करते थे। उन्होने सन 1326 ई में बिरूगढ में रथयात्रा की शुरूआत की थी। उस वक्त वे पुरी से भगवान जगन्नाथ, माता सुभ्रदा और बलभद्र की मूर्तियां लाकर बिरूगढ स्थित अपने राजआवास के पास एक जगन्नाथ मंदिर बनवा कर स्थापित किया। यह ...