सिमडेगा, जुलाई 30 -- Simdega News: कुरडेग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रावणखोता गांव में एक छह वर्षीय आदिम जनजाति बच्चे की सांप काटने से मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान रावणखोता निवासी मदन कोरवा का पुत्र सूरज कोरवा के रूप में हुई। बताया गया कि सूरज अपनी दादी के साथ खटिया में सोया था और छोटी दादी बगल में जमीन में सोयी थी। धीरे धीरे बच्चे का तबीयत बिगड़ने लगा। रात होने एवं जंगली रास्ता होने के कारण सुबह छह बजे बच्चें को सीएचसी लाया गया,जहाँ डॉ दिलीप कुमार बेहरा ने जांच के बाद बच्चें को मृत घोषित कर दिया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...