सिमडेगा, सितम्बर 27 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। प्रिंस चौक के निकट स्थित सहभागी कंप्यूटर एजुकेशन में कंप्यूटर कोर्स पूरा करने वाले करीब 200 विद्यार्थियों ने सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए रविवार को फाइनल परीक्षा दी। परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों के कंप्यूटर शिक्षा एवं तकनीकी ज्ञान का मूल्यांकन किया गया। परीक्षा को सुचारू एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए संस्थान की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। परीक्षा को सफल बनाने में संस्थान के निदेशक निशांत कुमार एवं बिपुल कुमार के साथ अन्य सहकर्मी प्रवीण, महेश, अजय, अरुणा, संजना एवं आरती ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर संस्थान के निदेशकों ने परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल एवं बेहतर भविष्य की कामना करते ...