Simdega News: सलांगापोस में कोरोमिया ने जीता 22वीं फादर जे. मीयूस हॉकी प्रतियोगिता का खिताब
सिमडेगा, अक्टूबर 26 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोरोमियां पंचायत अंतर्गत सलांगापोस कैथोलिक चर्च मैदान में 22वीं फादर जे. मीयूस मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ। फाइनल में कोरोमिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंवरबहार को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं आदिवासी नृत्य प्रतियोगिता में गौरीडूबा की टीम प्रथम और दुमकी की टीम द्वितीय स्थान पर रही। विजेता एवं उपविजेता हॉकी टीमों को खस्सी देकर सम्मानित किया गया। वहीं नृत्य प्रतियोगिता में सफल टीमों को मांदर देकर पुरस्कृत किया गया। अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में भारत आदिवासी पार्टी के जिलाध्यक्ष अमृत चिराग तिर्की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि निकिता तिर्की, अधिवक्ता अलेक्स जॉनसन केरकेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.