Simdega News: सर्प दंश से एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर
सिमडेगा, अगस्त 16 -- Simdega News: कुरडेग, प्रतिनिधि। कुरडेग थाना क्षेत्र के दलकी गांव में झाड़ी के समीप सोए व्यक्ति को सांप ने काट लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रविवार की सुबह की है। जानकारी के अनुसार मनीष बारला झुनकाछापर झाड़ी में सो गया था। इसी दौरान उसके हाथ पर सांप ने काट लिया। इसके बाद युवक पास में सांप को देखकर हल्ला करने लगा। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल ग्रामीण को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉ अभिनव विहान ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.