सिमडेगा, सितम्बर 6 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा, के लिए गौरव और हर्ष का अवसर है। अंतर संकुलीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रतिभावान छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। प्रतियोगिता का आयोजन खूंटी जिला के गोविंदपुर में किया गया, जिसमें चार संकुलों के 16 विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। ज्ञान, त्वरित निर्णय क्षमता, विषय की गहन समझ तथा आत्मविश्वास की इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा की ओर से प्रतियोगिता में बहन समीक्षा कुमारी, बहन पूर्वी कुमारी तथा भैया रविन उरांव ने विद्याल...