सिमडेगा, अगस्त 27 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा में रक्षाबंधन उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। वनवासी कल्याण केंद्र झारखंड की शैक्षिक इकाई श्रीहरि वनवासी विकास समिति झारखंड द्वारा संचालित विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भैया-बहनों ने एक-दूसरे के प्रति प्रेम, विश्वास और सहयोग का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वनवासी कल्याण केंद्र झारखंड की सिमडेगा नगर समिति के अध्यक्ष सूर्य नारायण साहू, सचिव रवि वर्मा, कोषाध्यक्ष शैलेश अग्रवाल और भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता श्रद्धानंद बेसरा उपस्थित थे। अतिथियों ने रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। यह भी पढ़ें- Ghumla News: 350 भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधा रक्षासूत्र भाइयों ने भी बह...