सिमडेगा, अगस्त 13 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। संत जेवियर्स कॉलेज सिमडेगा में स्नातक स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष एवं बी.एससी. के प्रथम बैच के नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए स्वागत सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन एवं प्रार्थना गीत के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों के चेहरे पर उत्साह और भविष्य को लेकर नई उम्मीद साफ नजर आई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्राचार्य फादर रोशन बा: ने विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन केवल डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं बल्कि अपने व्यक्तित्व, सोच और सपनों को पहचानने का महत्वपूर्ण दौर है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि सफलता के लिए केवल दूसरों की सलाह पर नहीं बल्कि अपनी अंतरात्मा की आवाज पर भी भरोसा करें। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन...