सिमडेगा, सितम्बर 4 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच लचरागढ़ शाखा की ओर से सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 100 गौवंशों को रेडियम बेल्ट पहनाई गई। यह अभियान मंच के एक सदस्य द्वारा अपनी दादी की तृतीय पुण्यतिथि की स्मृति में 100 रेडियम बेल्ट समर्पित किए जाने के बाद चलाया गया। शुक्रवार को शाखा के सदस्यों ने सड़क किनारे विचरण करने वाली गायों के गले में रेडियम बेल्ट बांधी। मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि रात के समय बेल्ट की चमक से वाहन चालकों को दूर से ही गौवंश दिखाई देंगे, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और पशुओं के साथ यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। यह भी पढ़ें- Haldwani News: लावारिश पशुओं के गले मे लगेगी महिला समूह की बनाई रेडियम बेल्ट कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, सचिव रतन अग्रवाल, अंकित अग्...