Simdega News: सड़क हादसे में एक युवक की मौत
सिमडेगा, जुलाई 31 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पंडरीपानी के पास हुए सड़क दुर्घटना में एक युवक मी मौत हो गई। घटना गुरुवार के देर रात की है। जानकारी के अनुसार बीरू पिंडाटांगर निवासी रितेश किंडो देर रात अपने मित्र को घर पहुंचाने के लिए ठेठईटांगर की तरफ जा रहा था। इसी क्रम में पंडरीपानी के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह पेड़ से जा टकराया। घटना के बाद रितेश किंडो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। सूचना के आलोक में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस यूडी केस दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.