सिमडेगा, अगस्त 16 -- Simdega News: कुरडेग। थाना क्षेत्र के कुरडेग-कुटमाकछार मुख्य मार्ग के डुमरडीह मिशन के पास रविवार को हुए सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए कुरड़ेग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राप्त जानकारी की अनुसार मुनेश्वर राउत अपनी बाइक से अपने घर कोकड़ाछेरा जा रहा था। इसी क्रम में डुमरडीह मिशन के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। घटना के बाद प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...