सिमडेगा, नवम्बर 28 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। गांव तक सड़क नहीं, घर तक एंबुलेंस नहीं और ऊपर से जिंदगी बचाने की जद्दोजहद। यह तस्वीर किसी सुदूर जंगल की कहानी नहीं बल्कि सिमडेगा जिले के कोलेबिरा प्रखंड की है। ऐडेगा पंचायत के पोगलोया गांव की मझारी टोली में 44 वर्षीय पीलिया पीड़ित सेतेंग बुढ़ को जब इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की जरूरत पड़ी, तो ग्रामीणों के सामने सबसे बड़ी चुनौती सड़क बनी। आखिरकार ग्रामीणों ने बीमार महिला को खाट पर लिटाया और करीब एक किलोमीटर तक कंधों पर ढोकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद सिमडेगा ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सेतेंग बुढ़ पहले भी पीलिया और खून की कमी से पीड़ित थीं। इलाज के दौरान उन्हें खून चढ़ाया गया था। जिसके बाद उनकी हालत में सुधार हुआ था। लेकिन पिछ...