सिमडेगा, अगस्त 3 -- Simdega News: कुरडेग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के खालीजोर निर्मला हाई स्कूल के समीप सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान खिंडा बथानटोली निवासी सुमित मिंज के रूप में हुई है। सुमित मिंज अपनी स्कूटी से किसी कार्य से खालीजोर गए थे। वापस लौटने के दौरान निर्मला हाई स्कूल के पास उनकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगभग 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में युवक को गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। घटना के बाद पुलिस ने युवक को सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...