Simdega News: सड़क दुर्घटना में घायल ग्रामीणों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
सिमडेगा, नवम्बर 29 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सड़क दुर्घटनाओं में घायल दो व्यक्तियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर जिले में सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को त्वरित सहायता एवं समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जिला पुलिस निरंतर तत्परता से कार्य कर रही है। इसी क्रम में शनिवार की रात्रि में कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई। जिसमें आनंद मसीह तोपनो और देवलाल सिंह के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आलोक में पुलिस घटनास्थल पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.