सिमडेगा, अगस्त 4 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में लगातार हो रही बारिश के बाद ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों का हाल काफी दयनीय हो गई है। खासकर कच्ची सड़कों की स्थिति काफी नाजुक हो गई है। कच्ची सड़कें कीचड़ में तब्दील होने एवं फिसलन होने से दुर्घटना की संभावना काफी बढ़ गई है। वहीं कई पक्की सड़कें गड्ढ़े में तब्दील हो गई है। गड्ढ़े में तब्दील होने एवं सड़क में पानी भर जाने से लोगों को कई परेशानियों से जूझ़ना पड़ रहा है। सदर प्रखंड के तामड़ा भेलवाडीह को जोड़ने वाली पक्की सड़क में भी आरसी स्कूल तामड़ा के पास लगातार हो रही बारिश के सड़क का एक हिस्सा तेजी से कट रहा है। यहां पर सड़क के एक किनारे की मिट्टी खिसकने से यहां बड़े गड्ढ़े हो गए हैं। इससे यहां पर सड़क दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है। इस रास्ते से आए दिन हजारों स्कूली बच्चें एवं ग...