सिमडेगा, अक्टूबर 27 -- सड़क निर्माण का भूमिपूजन और शिलान्यास Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने मंगलवार को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत डुमरिया बाजार टांड़ से एकोदा होते हुए हाटिंगहोड़े बाजार टांड़ तक 6.650 किलोमीटर पथ निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। मौके पर विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो में सड़कें विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य,रोजगार और बाजार तक पहुंच आसान होगी। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास करने की बात कही। विधायक ने आगे कहा कि बानो प्रखंड क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जा रहा है। क्षेत्र के गांव का विकास करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है ...