सिमडेगा, अक्टूबर 5 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। संत फ्रांसिस असीसी चर्च नानेसेरा में संत फ्रांसिस असीसी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बिशप विंसेंट बरवा की अगुवाई में मिस्सा पूजा हुई। उनका सहयोग फा. नेल्शन सहित अन्य धर्मगुरुओं ने किया। मौके पर सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा और जिप सदस्य जोसिमा खाखा भी उपस्थित थे। पर्व के अवसर पर हॉकी, फुटबॉल और सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों और प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। सभी प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। अपने संदेश में बिशप विंसेंट बरवा ने कहा कि संत फ्रांसिस असीसी ने पूरी दुनिया को प्रेम, शांति, सेवा और त्याग का संदेश दिया। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर जरूरतमंदों की सेवा करनी च...